Popup Image
Advertisement

नाले से मिली 20 दिन पुरानी लाश

उज्जैन। मंगलनाथ मार्ग पर सोमवार दोपहर नाले से 20 दिन पुरानी लाश मिली है। जिसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि दोपहर में एक युवक ने सूचना देकर बताया कि मंगलनाथ मार्ग स्थित बिजली कंपनी कार्यालय के पास नाले में लाश पड़ी है और काफी दुर्गंध आ रही है।

Advertisement

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद लाश को बाहर निकल गया। जो करीब 20 दिन पुरानी दिख रही है। चेहरा पूरी तरह से गल चुका था और शरीर की हड्डियां बाहर निकल आई है। शव की पपहचान कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। लाश को पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम किया गया है मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कराया जाएगा। मृतक के शरीर पर चौकड़ी की शर्ट और काले रंग का लोवर है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें