Advertisement

दशहरा पर 3, दीपावली पर चार दिन की छुट्टी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अक्टूबर त्योहारों का महीना है। इस महीने दशहरा, करवा चौथ और दीपावली जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इस वजह से सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले है। ेसरकारी कर्मचारियों को दशहरे पर लगातार 3 दिन और दीपावली पर 4 दिन की छुट्टी मिलेगी।

Advertisement

दशहरा 12 अक्टूबर को है। इससे पहले 11 अक्टूबर (शुक्रवार) को महाअष्टमी-नवमीं पर स्थानीय अवकाश रहेगा। अगले दिन शनिवार और रविवार को सरकारी अवकाश रहेगा। इस हिसाब से कर्मचारियों को लगातार 3 दिन छुट्टी मिल सकेगी।
अक्टूबर में 11 दिन सरकारी छुट्टी

कोई कर्मचारी बाहर (यात्रा पर) जाने का प्लान कर रहा हो, तो 18 अक्टूबर का अवकाश लेकर 4 दिन की लगातार छुट्टी मना सकता है। दरअसल 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी है और 19 एवं 20 अक्टूबर को शनिवार और रविवार का अवकाश है। इसी प्रकार बैंकों में 12 अक्टूबर को दशहरा एवं दूसरे शनिवार और 13 अक्टूबर को रविवार का अवकाश रहेगा। 26 को माह के चौथे शनिवार, 27 को रविवार और 31 अक्टूबर को दीपावली के कारण बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें