Advertisement

शुभ घड़ी आई, बजी खुशियों की शहनाई

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में नगर निगम परिसर में 38 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। आमतौर पर शिकायतों और कामों को लेकर लोगों की आवाजाही से आबाद रहने वाले नगर निगम परिसर में मंगलवार सुबह नजारा बदला हुआ था। यहां मंत्रों के बीच खुशियों की शहनाई गूंज रही थी। व्यंजनों की खुशबू से पूरा पांडाल महक रहा था। मौका था नगर निगम द्वारा आयोजित नि:शुल्क मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह का। पहली बार दुल्हनों के शृंगार के लिए कक्ष बनाया गया तो फेरों के बाद हाथोंहाथ विवाह प्रमाण पत्र भी सौंपे गए। विवाह के बाद करीब १५०० मेहमानों ने भोजन का लुत्फ भी उठाया।

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत सुबह 8 बजे से समारोह की शुरुआत हुई। गायत्री शक्तिपीठ के पंडितों ने विवाह संपन्न करवाया। इस दौरान नवविवाहित जोड़ों को 49 हजार रुपए की सहायता राशि के चेक भी सौंपे गए।

Advertisement

आयोजन स्थल पर मेहमानों को परोसे बेसन की चक्की, पकौड़े और रायता

आयोजन स्थल पर सामूहिक विवाह समारोह में शामिल करीब 1500 मेहमानों के लिए भोजन का इंतजाम भी किया गया। उन्हें आलू-टमाटर की सब्जी, पूड़ी, रायता, पकौड़े, बेसन की चक्की, दाल-चावल और पापड़ परोसे गए। जय गुरुदेव के सेवादारों ने शुद्ध और सात्विक तरीके से भोजन बनाया और परोसने का काम भी किया। इसके लिए 50 से अधिक लोगों की टीम जुटी रही।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें