4 माह पहले स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरा था युवक, मौत के बाद केस

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ऋषि नगर स्थित स्कूल की तीसरी मंजिल पर टंकी चढ़ाने के लिए युवक को टॉवर पर बिना सुरक्षा उपकरण के चढ़ाया गया। इस दौरान संतुलन बिगडऩे से युवक तीसरी मंजिल से गिरा। उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। माधव नगर पुलिस ने चार माह बाद मामले में केस दर्ज किया है।

Advertisement
पुलिस ने बताया कि वाल्मीकि नगर निवासी 27 वर्षीय करण पिता कमलेश झांझोट को 10 दिसंबर 24 को प्रेम राठौर ने ऋषि नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की तीसरी मंजिल पर बने टॉवर पर टंकी चढ़ाने के लिए भेजा। इस दौरान करण का संतुलन बिगड़ा और वह तीसरी मंजिल के टॉवर से गिरकर गंभीर घायल हो गया। इंदौर के प्रायवेट अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने जांच के बाद प्रेम राठौर के खिलाफ बीएनएस की धारा 106-1 के तहत केस दर्ज किया है।
Advertisement








