Advertisement

रात में 4 लोगों ने मिलकर किया हमला, घायलों में एक महिला भी

सडक़ से निकलने की बात ने तूल पकड़ा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चार लोगों ने मिलकर एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान नुकीली चीज का भी प्रयोग किया गया। इस हमले में एक महिला सहित चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

चिमनगंज थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में सडक़ से निकलने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ। बजरंग नगर में हैंडपंप वाली गली में रहने वाले धीरज पिता अशोककुमार सोनी ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि विगत रात करीब 12.45 बजे सडक़ से निकलने की बात को लेकर बजरंग नगर में रहने वाले युवराज सिंह, गौतम, अजय और अशोक ने हमला कर दिया।

Advertisement

आरोपियों ने धीरज सोनी, उसके मामा जयप्रकाश सोनी, प्रभा सोनी और कमल सोनी के साथ मारपीट की उनके पास कोई नुकीली चीज थी उससे भी वार किया गया। घायल धीरज, जयप्रकाश, प्रभा और कमल सोनी को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस शिकायत पर आरोपी युवराज, गौतम, अजय और अशोक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

महिला शौचालय में जाने पर पीटा

Advertisement

उज्जैन। महिला शौचालय में जाना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। बाहर निकलते हुए उसे देख लिया तब एक कमरे में ले जाकर उसकी पिटाई की गई। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया उमेश पाल के साथ धर्मशाला के कमरे में ले जाकर आरोपी रोहित, नितिन टांक, नानू और उनके एक अन्य साथी ने मारपीट की। महिला शौचालय में टॉयलेट करने की बात को लेकर यह विवाद हुआ था। हमलावरों का कहना था कि उमेश को महिला शौचालय में नहीं जाना चाहिए था। पुलिस ने उमेश की शिकायत पर आरोपी रोहित, नितिन, नानू और उनके एक अन्य साथी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें