Advertisement

सदावल में बनेंगे 4 ऐसे हेलीपैड जहां उतर सकेंगे एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने देखी तैयारी, औचक निरीक्षण किया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सदावल में बनने वाले हेलीपैड अत्याधुनिक होंगे। यह यह रेक्टेंगुलर आकृति में बनाए जाएंगे। ताकि यहां एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर भी उतर सकें। सदावल से श्री महाकालेश्वर मंदिर २ किलोमीटर की दूरी में है। मंदिर दर्शन के लिए वीवीआईपी लगातार आते रहते हैं। इनके हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरते हैं। इसे देखते हुए सदावल में नए हेलीपैड बनाए जा रहे हैं।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह मंगलवार सुबह निर्माण कार्य की प्रगति जानने सदावल हेलीपैड स्थल पहुंचे। सदावल में 4 हेलीपैड बनाया जाना निश्चित हुआ है।

Advertisement

कलेक्टर के निर्देशन में अभी तक पोल शिफ्टिंग, सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं लेवलिंग का कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य महत्वपूर्ण गेस्ट्स की जरूरत अनुसार हेलीपैड रेक्टेंगुलर आकृति में बनाया जाए।

कलेक्टर ने कांक्रीट लेवलिंग कार्य के साथ ही रोड निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करने के निर्देश ईई लोक निर्माण को दिए। निरीक्षण के दौरान त्वरित रूप से वेटिंग हाल के डिजाइन का कार्य भी 3 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए। डिजाइन के साथ वेटिंग हॉल के स्थल के चयन पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

Advertisement

कलेक्टर ने वेटिंग हाल में एक से ज्यादा कक्ष, पैंट्री की सुविधा, अटैच वॉशरूम और कॉमन वॉशरूम की सुविधा, मीटिंग हाल, नाइट लैंडिंग की व्यवस्था आदि करने को भी निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह, एडीएम अनुकूल जैन, एसडीएम उज्जैन शहर एलएन गर्ग, ईई लोक निर्माण गौतम अहिरवार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें