घर के मंदिर में रखी हैं ये 4 चीजें? वास्तु के अनुसार तुरंत हटाएं

वास्तु शास्त्र में घर के हर कोने के बारे में नियम बताए गए हैं। इतना ही नहीं वास्तु शास्त्र में यह भी बताया है कि ऐसी कोन सी चीज़े है जिसे मंदिर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में आज हम आपको 4 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे भूलकर भी मंदिर में नहीं रखना चाहिए।
घर के मंदिर में इन 4 चीजों को रखने से बचें
1.बड़े आकार का शिवलिंग
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में छोटे आकार का शिवलिंग रखना शुभ होता है। बड़े शिवलिंग को घर में रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे आर्थिक समस्याएं बढ़ती हैं।
2.एक से अधिक शंख
घर के मंदिर में एक से अधिक शंख रखना वास्तु नियमों के अनुसार अशुभ माना जाता है। एक से अधिक शंख नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकते हैं।इसके अलावा, खंडित शंख को भी मंदिर में नहीं रखना चाहिए। इसे जल्द से जल्द गंगा जी में प्रवाहित कर देना चाहिए।
3.रौद्र रूप वाली तस्वीरें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान की रौद्र रूप वाली तस्वीरें, जैसे कि युद्ध या विनाश को दर्शाने वाली तस्वीरें, घर के मंदिर में नहीं रखनी चाहिए। भगवान का ऐसा रूप अक्सर क्रोध से जुड़ा होता है। इसलिए, शांत और सौम्य रूप वाली तस्वीरें ही मंदिर में लगानी चाहिए।
4.टूटी फूटी मूर्तियां
घर के मंदिर में टूटी या क्षतिग्रस्त मूर्तियों और तस्वीरों को नहीं रखना चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। ऐसी मूर्तियों और तस्वीरों को पवित्र जल में प्रवाहित कर देना बेहतर होता है।









