Popup Image
Advertisement

4 दिन से बंद स्वीमिंग पूल अभी शुरू होने के चांस कम, क्योंकि विजिबिलिटी आ रही कम

गर्मी चरम पर… तैराकी के शौकीनों को अभी करना पड़ सकता है इंतजार, शिफ्ट कम करने पर विचार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चरम गर्मी के मौसम में कोठी रोड स्वीमिंग पूल चार दिन से बंद है। विजिबिलिटी नहीं मिलने से इसके गुरुवार से भी शुरू होने की संभावना कम है, क्योंकि विजिबिलिटी कम आ रहीहै।

करीब 15 दिन पहले शुरू हुए स्वीमिंग पूल का पानी डार्क होने की शिकायत तैराकों ने की थी। इस वजह से तैराकों को डुबकी लगाने पर पानी के भीतर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। हालांकि वह इसे पानी गंदा होना बता रहे थे। ज्यादा शिकायत आने पर शनिवार रात से स्वीमिंग पूल दो दिन के लिए बंद किया गया था।

Advertisement

मंगलवार सुबह इसे शुरू होना था, तैराकी के शौकीन पहुंच भी गए थे लेकिन स्वीमिंग पूल शुरू नहीं हुआ। बुधवार को भी यह चालू नहीं हुआ। जोन 4 के प्रभारी अधिकारी जितेंद्रपाल सिंह ने बताया कि पानी की विजिबिलिटी अभी भी कम आ रही है। पानी बदलने और क्लीनिंग के बाद चार बार टेस्ट कर चुके हैं, लेकिन यह डार्क बना हुआ है। चूंकि शिफ्ट लंबी हैं, ऐसे में सिस्टम को पूरा टाइम नहीं मिल रहा है। फिर भी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि पूल जल्दी चालू हो जाए।

दो घंटे कम हो सकता है समय

Advertisement

अभी पूल सुबह 6 से दोपहर 1 और दोपहर 3 से रात 10 बजे तक खोला जा रहा है। दोनों शिफ्ट लंबी है। 12 घंटे की दो शिफ्ट के बीच क्लीनिंग के लिए केवल 2 घंटे ही मिल रहे हैं। बेहतरीन क्लीनिंग के लिए कम से कम 4 घंटे चाहिए। ऐसे मेें समय कम करने पर विचार किया जा रहा है। दूसरी शिफ्ट से डेढ़ और पहली से आधे घंटे का टाइम कम किया जा सकता है। इस संबंध में प्रस्ताव लाने और मंजूर कराने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें