एसपी बंगले के सामने बाइक पर कूदी गाय

उज्जैन। एसपी बंगले के सामने गुरुवार रात एक बाइक पर गाय कूद गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की रिपोर्ट कहीं दर्ज नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि युवक लोटस इलेक्ट्रानिक्स पर काम करने वाले थे। वे रात करीब 9.30 बजे बाइक से मक्सी रोड स्थित घर लौट रहे थे।
Advertisement
इसी दौरान गाय अचानक बाइक पर कूद गई। बाइक नीचे गिरने से युवक घायल हो गए। इनमें से एक बुरी तरह चोटिल हो गया। उसे उपचार के लिए सहर्ष अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Advertisement









