Popup Image

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी, मनाली हाइवे पर जाम

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर : देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला

Advertisement

एमपी में 15 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड

नईदिल्ली/भोपाल। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है, जबकि कुछ स्थानों पर बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बर्फबारी के बाद मनाली में पर्यटकों की संख्या बढऩे से चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। वहीं, उत्तराखंड के सात जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। सिक्किम में भारी बर्फबारी के कारण नाथुला, बाबा मंदिर और छांगू झील के आसपास 900 से अधिक पर्यटक और स्थानीय लोग फंस गए थे। सेना ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Advertisement

दिल्ली में AQI 414 प्रदूषण से राहत नहीं

मौसम में बदलाव के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शनिवार सुबह दिल्ली के आईटीओ इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 414 दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में यह 324 रहा।

Advertisement

अंडमान सागर में चक्रवात बनने की आशंका जताई

इसरो के INSAT-3DS सैटेलाइट ने अंडमान सागर के ऊपर बादलों की तेज गतिविधियां दर्ज की हैं। यहां कम दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवात की आशंका जताई जा रही है। यदि चक्रवात बनता है तो इसका नाम ‘अकवानÓहोगा, जिसे ईरान ने सुझाया है।

मप्र : करीब 2 डिग्री की और गिरावट आएगी

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। बीती रात भोपाल और इंदौर समेत प्रदेश के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री की और गिरावट आ सकती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें