घर में झगड़ा किया, फिर पत्नी को मायके छोड़ा, और लापता हो गया

उज्जैन। पंवासा थाने के शंकरपुर में स्थित बिजली कंपनी के सामने रहने वाले एक युवक ने पहले परिवार में झगड़ा किया। फिर पत्नी और बच्ची को ले जाकर ससुराल में छोड़ा और फिर लापता हो गया। युवक के भाई ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
Advertisement
दरअसल, 32 साल का संजय दुकान चलाता है। उसकी शादी धार के कानवन कीराधिका से हुई है। दोनों की 7 साल की पुत्री भी है। 8 नवंबर को संजय का परिवार में झगड़ा हुआ और वह खफा होकर पत्नी-बच्ची को लेकर निकला और ससुराल कानवन चला गया। यहां उसने दोनों को छोड़ा और फिर लापता हो गया। संजू के बड़े भाई ३४ साल के सतीश राठौर ने भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
Advertisement









