5 हजार का इनामी गिरफ्तार

उज्जैन। प्राणघातक हमले के आरोप में झूठा प्रकरण दर्ज कराने थाने पहुंचे युवक के षड्यंत्र का महाकाल थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर इसमें शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में एक युवक फरार था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की थी।

Advertisement
एसआई हेमंत जादौन ने बताया कि दीपक उर्फ बाला पिता परमानंद बैरागी 28 वर्ष निवासी महावीर नगर अम्बेमाता की गली पिपलीनाका पर इनाम घोषित होने के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। सोमवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि दीपक सदावल मार्ग स्थित चाय की गुमटी पर बैठा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दीपक को यहां से गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त की है।
Advertisement









