जिले के 600 पुलिसकर्मियों ने रात में की कॉम्बिंग गश्त

265 स्थाई वारंट तामिल कराए, 270 गुंडे, 140 चोरों को किया चेक

उज्जैन। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के 600 पुलिसकर्मी देर रात काम्बिंग गश्त के लिए मैदान में उतरे। अलग-अलग थानों की पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार भी किया। इसके अलावा वारंट तामिली और बदमाशों की लोकेशन चेक की गई।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 2-3 मई की दरम्यिानी रात से सुबह तक व्यापक पैमाने पर जिले के पुलिसकर्मियों ने काम्बिंग गश्त की जिसमें एएसपी, सीएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारी फील्ड में मौजूद रहे। गश्त के दौरान पुलिस ने 65 स्थाई वारंट तामिल कराए, 180 गिरफ्तारी वारंट तामिल कराए। 270 गुंडा व हिस्ट्रीशिटर की वर्तमान गतिविधियों को चेक किया गया, 140 चोरी व मारपीट करने वाले बदमाशों को चेक किया। गश्त के दौरान 6 फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। एसपी शर्मा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जिले में सक्रिय असामाजिक तत्वों की पहचान करना, उन पर निगरानी रखना व अपराध नियंत्रण स्थापित करना है।










