Advertisement

75 वर्ष के वृद्ध ने नदी में लगाई छलांग

उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते वृद्ध ने शिप्रा नदी में छलांग लगा दी। उन्हें डूबते देख होमगार्ड जवानों ने गहरे पानी से निकाला। बेहोश होने पर उन्हें सीपीआर दिया और एम्बुलेंस से चरक अस्पताल पहुंचाया।
होमगार्ड के रामघाट सेक्टर इंचार्ज ईश्वर चौधरी ने बताया कि रामघाट आरती स्थल के पास पिशाचमुक्तेश्वर के पास से एक वृद्ध ने नदी में छलांग लगा दी। वह गहरे पानी में डूबने लगे। होमगार्ड जवानों ने उन्हें गहरे पानी से निकाला। वह बेहोश हो चुके थे इस कारण सीपीआर देकर होश में लाए और एम्बुलेंस से चरक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध महालक्ष्मी अपार्टमेंट के रहने वाले विमल जैन पिता सोहनलाल जैन हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। अस्पताल स्टाफ घटना की सूचना पुलिस को दे रहा था इस दौरान परिजन वृद्ध को उपचार कराए बिना ही अपने साथ ले गए।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें