गंभीर डेम में 761 एमसीएफटी पानी यशवंत सागर के खुल सकते हैं गेट

इंदौर के आसपास अच्छी बारिश होने से आ रही सुखद खबर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर पर मंडराया जल संकट दिन ब दिन दूर होने लगा है। पूरे शहर की प्यास बुझाने वाले गंभीर डेम में अब 761 एमसीएफटी से ज्यादा पानी जमा हो गया है। इंदौर के यशवंत सागर डेम के गेट भी जल्द खुलने के आसार बन गए हैं। संभावना है कि आज रात या कल सुबह तक गेट खोले जा सकते हैं, जिससे गंभीर डेम का जलस्तर और बढऩे की संभावना है।
2250 एमसीएफटी क्षमता वाले गंभीर डेम में पानी खत्म होने पर नर्मदा का पानी लाने की स्थिति बनी, लेकिन पिछले तीन दिनों से उज्जैन और इंदौर के आसपास अच्छी बारिश होने से हालात बदलने लगे हैं। गंभीर डेम में पिछले 24 घंटे में 100 एमसीएफटी पानी बढ़ गया है। गुरुवार सुबह डेम में 658 एमसीएफटी पानी था, जो आज सुबह बढक़र 7६१ को पार कर गया। पीएचई के अधिकारियों के अनुसार इंदौर के यशवंत सागर डेम में भी 17.50 एमसीएफटी पानी स्टोर हो गया है। 19 एमसीएफटी पानी होने पर गेट खोलने की स्थिति बन सकती है। इससे गंभीर डेम में पानी बढऩे की संभावना है।
तीन दिन में इस तरह बदली स्थिति
1. आज सुबह 761 एमसीएफटी पानी
2. कल था 658 एमसीएफटी पानी
3. 27 अगस्त को था 331 एमसीएफटी









