Popup Image
Advertisement

ट्रांसपोर्ट से 90 हजार डिस्पोजल गिलास जब्त, प्रतिबंधित पॉलीथिन भी बरामद

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंगल यूज प्लास्टिक एवं डिस्पोजल का उपयोग कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। गुरुवार को निगम की टीम ने एक ट्रांसपोर्ट से बड़ी मात्रा में डिस्पोजल गिलास जब्त किए। यह गिलास अग्रवाल ट्रांसपोर्ट एवं अशोक ट्रांसपोर्ट से बरामद किए गए। इनकी संख्या लगभग 90 हजार से अधिक है। यह 10 बॉक्स में रखे थे। क्षेत्र से प्रतिबंधित पॉलीथिन भी जब्त की गई।

Advertisement

प्रतिबंधित प्लास्टिक-पॉलीथिन पर 19 हजार रुपए का जुर्माना: उन्हेल चौराहा क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक-पॉलीथिन एवं डिस्पोजल का उपयोग करने वाले 16 दुकानदारों पर 19 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। कुछ दुकानों पर कोयला भट्टी के उपयोग भी किया जा रहा था। यहां डस्टबिन भी नहीं थे। इंद्रपुरी एवं सेठी नगर मे गंदगी करने पर 2500 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें