Popup Image

रैनबसेरों का होगा निरीक्षण, ठंड से बचाव के लिए हीटर और गर्म पानी की सुविधा पर जोर

अलाव के बजाय विद्युत ताप के विकल्पों पर हो सकता है विचार

Advertisement

उज्जैन। सर्दी के तेवर तीखे होने लगे हैं और शहर में ऐसे लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं, जिनके पास रात गुजारने के लिए छत तक नहीं है। देवासगेट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शिप्रा किनारे सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर गरीब और बेसहारा लोग खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। ऐसे में नगर निगम के रैनबसेरों में ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करना जरूरी हो गया है। महापौर मुकेश टटवाल ने रैनबसेरों का निरीक्षण करने की बात कही है। वहीं, बदलते मौसम और प्रदूषण संबंधी चिंताओं के बीच रैनबसेरों में विद्युत ताप के सुरक्षित विकल्प उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जा सकता है।

रैनबसेरों में केवल बिस्तर और कंबल उपलब्ध कराना ही पर्याप्त नहीं होगा। यहां ठंड से राहत के लिए इलेक्ट्रिक हीटर, गर्म पानी और स्नान के लिए गर्म पानी की सुविधा जैसे इंतजाम भी जरूरी हैं। इसके अलावा पर्याप्त बिस्तर, कंबल, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को रात गुजारने के साथ सुबह की दिनचर्या में भी परेशानी न हो। दूसरी ओर, शहर के ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर भी ध्यान देने की जरूरत है, जहां बड़ी संख्या में निराश्रित और मजदूर वर्ग के लोग रात बिताते हैं। रेलवे स्टेशन, देवासगेट और बस स्टैंड जैसे स्थानों पर कई लोग रैनबसेरों तक नहीं पहुंच पाते। नगर निगम की टीम ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें रैनबसेरों तक पहुंचाने की पहल कर सकती है।,

Advertisement

अलाव की जगह सुरक्षित विकल्पों पर जोर
शहर में पिछले साल भी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था प्रभावी रूप से नजर नहीं आई थी। इस बार भी ठंड बढऩे के बावजूद अलाव जलाने की शुरुआत नहीं हुई है। हालांकि कई शहरों में वायु प्रदूषण को देखते हुए खुले में अलाव जलाने पर सख्ती बरती जा रही है। विशेषकर कचरा, प्लास्टिक और सूखे पत्ते जलाने पर प्रतिबंध है। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण संबंधी निर्देशों को ध्यान में रखते हुए विकल्प की जरूरत है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें