Popup Image

प्रसादी के लिए रोज बनेंगे 100 क्विंटल लड्डू, 40 करोड़ रुपए होंगे खर्च, टेंडर जारी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ में उमडऩे वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसाद की बढ़ती मांग को देखते हुए मंदिर समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में लड्डू प्रसाद निर्माण को आधुनिक और बड़े स्तर पर संचालित करने के लिए करीब 40 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया है। नई व्यवस्था के तहत अत्याधुनिक मशीनों से रोजाना 100 क्ंिवटल तक लड्डू तैयार किए जाएंगे। इससे सिंहस्थ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं तक प्रसाद की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही स्वाद और गुणवत्ता में भी एकरूपता मिलेगी

Advertisement

मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि टेंडर जारी हो चुके हैं और सिंहस्थ को लेकर तैयारियां की जा रही है। जानकारी के अनुसार मंदिर समिति की योजना के अनुसार नई मशीनरी के साथ त्रिवेणी संग्रहालय के पास अन्न क्षेत्र परिसर में करीब 50 हजार वर्गफुट में नई लड्डू प्रसाद यूनिट स्थापित की जाएगी। फिलहाल लड्डू प्रसाद का निर्माण महाकाल मंदिर से करीब 8 किलोमीटर दूर चिंतामण गणेश मंदिर के पास स्थित यूनिट में हो रहा है। नई यूनिट में बेसन की सिकाई से लेकर सामग्री के मिश्रण और लड्डू तैयार करने तक की प्रक्रिया मशीनों के माध्यम से होगी। इससे उत्पादन बढऩे के साथ हर बैच में सामग्री का अनुपात और स्वाद एक जैसा रखा जा सकेगा। अभी रसोइए के माध्यम से लड्डू बनते हैं।

रोज 50 क्विंटल खपत, पर्वों पर 100 की मांग
महाकाल मंदिर में रोजाना करीब 50 क्विंटल लड्डू प्रसाद की खपत होती है। पर्वों और धार्मिक आयोजनों पर यह बढ़कर 100 क्विंटल तक पहुंच जाती है। सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने अभी से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया है। नई यूनिट शुरू होने के बाद सामान्य दिनों के साथ बड़े धार्मिक आयोजनों में भी प्रसाद की मांग पूरी करने में मदद मिलेगी।

Advertisement

गुणवत्ता से समझौता नहीं
महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसाद को एफएसएसएआई की 5-स्टार रेटिंग है। इस गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए टेंडर में कई कड़े मानक तय किए गए हैं। शर्तों के अनुसार लड्डुओं की सेल्फ लाइफ कम से कम 15 दिन होना अनिवार्य है। यदि निर्धारित अवधि से पहले यह खराब होते हैं या गुणवत्ता में गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित एजेंसी पर जुर्माने का प्रावधान भी रखा गया है।
टर्नओवर की शर्त: टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने वाली एजेंसी के पास खाद्य सामग्री निर्माण का कम से कम तीन साल का अनुभव जरूरी है। एजेंसी का एफएसएसएआई औरआईएसओ 22000 प्रमाणित होना तथा 40 करोड़ रुपए का टर्नओवर अनिवार्य है। मंदिर समिति का उद्देश्य ऐसी एजेंसी का चयन करना है, जो बड़े पैमाने पर उत्पादन के साथ प्रसाद की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा के मानकों को भी बनाए रख सके।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें