Advertisement

उज्जैन:आगर रोड़ उद्योगपुरी की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

लाइट आने के बाद शार्ट सर्किट से हुई घटना दमकलों ने पाया काबू

 

Advertisement

उज्जैन। सुबह आगर रोड़ स्थित छोटी उद्योगपुरी की एक बीम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लाईट आने के बाद आग लगी थी जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड और फैक्ट्री मालिक को दी गई। छोटी उद्योगपुरी में धागे के बीम बनाने की फैक्ट्री संजय टैक्सटाइल की खिड़कियों से आसपास के कर्मचारियों ने धुआं निकलते देखा। जिसकी सूचना फैक्ट्री मालिक संजय गर्ग और फायर ब्रिगेड को दी गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। फैक्ट्री मालिक गर्ग ने बताया कि सुबह लाईट गई थी और करीब 7 बजे वापस लाईट आई उसी दौरान शार्ट सर्किट हुआ। बिजली के तारों से चिंगारियां निकली और तार जल गये। इन्हीं चिंगारियों के कारण धागे के बीम ने आग पकड़ ली और कुछ ही देख में पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई। गर्ग के अनुसार अभी आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें