खूबसूरती बनाए रखने के पांच तरीके…

By AV NEWS

रोज़ मैरी नेचुरल ब्यूटी गुरु के तौर पर दुनिया भर में चर्चित हैं। इनका नाम टॉप मेकअप आर्टिस्ट में गिना जाता है और ये एस्ट्रोलॉजर भी हैं। बता रही हैं खुद को खूबसूरत बनाए रखने के 5 तरीके।

1. रोजाना 10 मिनट कूदें:  खूबसूरत दिखने के लिए रोज कूदना चाहिए। मैं रोज पांच से दस मिनट ट्रैंपोलाइन पर कूदती हूं।

2. शाम का खाना 6 बजे से पहले खा लें :  शाम 6 बजे तक खाना खा लेना चाहिए। मेरी डाइट में 30 प्रतिशत पका हुआ खाना और 70 प्रतिशत कच्चा (सलाद आदि) शामिल है।

3. वेजिटेरियन हैं तो रहेंगे हमेशा जवान :  मैं 30 साल वेजिटेरियन हूं। आप वेजिटेरियन हैं तो जवान रहेंगे, स्किन पर निखार रहेगा।

4. नेचुरल :  प्रोबायोटिक्स स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। मैं विटामिन भी लेती हूं। नेचुरल और ऑर्गेनिक फूड का ज्यादा इस्तेमाल करें।

5. सुबह की शुरुआत ब्यूटी स्मूदी से हो :  हर सुबह एक जूस का ग्लास या स्मूदी लें। एक केला, मुठी भर स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, मुठी भर स्प्राउट्स, 2-3 पीस खीरा, गोभी के कुछ टुकड़े, आधा कप पानी, तुलसी के बीज। इन सभी को तब तक मिक्स करें जब तक ये क्रीमी ना हो जाएं।

Share This Article