Advertisement

उज्जैन : महिला के घर से सोने के जेवर और नकदी चोरी

किरायेदार दंपत्ति पर लगाया चोरी का आरोप

 

Advertisement

उज्जैन। पुष्पांजलि नगर में रहने वाली महिला के घर से अज्ञात बदमाश ने सोने के जेवर और रुपये चोरी कर लिया। मकान मालिक ने किरायेदार दंपत्ति पर चोरी का आरोप लगाया जिन्हें चिमनगंज पुलिस ने पूछताछ के लिये थाने में बैठाया है।

रामकन्याबाई निवासी पुष्पांजलि नगर के घर से सोने की चैन, 10 हजार रुपये नकद व अन्य जेवर चोरी हुए जिसकी शिकायत वृद्धा ने चिमनगंज थाने में की और किरायेदार बबलू पिता जुझारलाल, उसकी पत्नी टीना पर चोरी की शंका जाहिर की थी। पुलिस ने बबलू व टीना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बबलू ने बताया कि रामकन्याबाई उसकी पत्नी टीना को बुलाकर ले गई और किचन की सफाई को कहा। टीना ने तबियत ठीक नहीं होने की बात कही तो मकान मालिक ने टीना को सिरदर्द की गोली बताकर नींद की गोली दे दी। टीना वहीं सो गई लेकिन चोरी नहीं की। मकान मालिक द्वारा चोरी का झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें