Advertisement

उज्जैन : लीव इन में युवती के साथ रहने वाले युवक की हत्या

घर में घुसकर बदमाशों ने मारे चाकू, एक पुलिस गिरफ्त में

 

Advertisement

उज्जैन। युवती के साथ लीव इन में रहने वाली युवक की बीती रात दोस्तों ने घर में घुसकर चाकू से हत्या कर दी। देवासगेट पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि सोनू उर्फ अमन बैरागी पिता सत्यनारायण बैरागी 25 वर्ष निवासी हीरामिल की चाल चायनीज बनाने का काम करता था। बीती रात उसके घर सूरज और शेरा उर्फ यशवंत निवासी नागझिरी पहुंचे। दोनों युवकों ने सोनू को आवाज दी और घर में घुस गये। घर में सोनू के साथ लिव इन में रहने वाली युवती मिनाक्षी भी मौजूद थे। दोनों युवकों ने सोनू के पेट में चाकू घोंपे और भाग गये। घायल सोनू को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मिनाक्षी की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर शेरा को हिरासत में लिया है जबकि सूरज की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है क्योंकि सोनू और सूरज का गुरूवार दोपहर में भी विवाद हुआ था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें