उज्जैन:राजनीतिक रंग में रंगा अभिभाषक संघ का चुनाव

By AV NEWS

उज्जैन। उज्जैन बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर इस बार भी खूब गहमागहमी है। एक तरह से वकीलों के चुनाव भी राजनीतिक रंग में रंगा गए हैं। अंदर की बात की जाए राजनीतिक दलों के नेता एसोसिएशन के चुनाव में उतरे अपने समर्थक के लिए अघोषित तौर पर प्रचार कर रहे हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार 27 सितंबर को चुनाव होंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व सह सचिव के परिणाम 27 को ही शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे। 11 कार्यकारिणी सदस्यों के परिणाम अगले दिन यानी 28 सितंबर को घोषित होंगे। पहले उज्जैन बार एसो. के चुनाव 15 अप्रैल को होना थे, लेकिन कोविड गाइनलाइन के पालन करने के चलते इसे टालना पड़ा था।

अप्रैल में पूर्व की प्रक्रिया के अनुसार जो दावेदार नामांकन जमा कर चुके थे, वे ही अब चुनाव में भाग ले सकेंगे। इस बार केवल चुनाव कराए जाना है। बाकी प्रक्रिया तो पूर्व हो चुकी थी। बहरहाल जैसे-जैसे मतदान की तारीख पास आ रही हैं, वैसे-वैसे सरगर्मी बढती जा रही हैं। 17 पदों के लिए होने वाले चुनाव में उज्जैन बार एसोसिएशन के 1270 मतदाता हिस्सा लेंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व सह सचिव के सभी प्रमुख पदों पर दो से अधिक उम्मीदवार होने से मुकाबला बहुकोणीय और कडा हैं। कार्यकारिणी के 11 पदों के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।

वोट के लिए हरसंभव कोशिश

सभी पदों के लिए कुल 35 उम्मीदवारों द्वारा वोट पाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। न्यायालय परिसर में प्रचार के अलावा अभिभाषकों के ऑफिस और घरों पर भी दस्तक दी जा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी प्रचार जारी हैं। खास बात यह भी हैं कि प्रमुख राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी भी उज्जैन बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अघोषित तौर पर सक्रिय हैं। नेताओं द्वारा बार एसोसिएशन चुनाव में अपने समर्थक प्रत्याशियों के लिए फोन भी लगा रहे हैं।

17 पदों के लिए यह 35 उम्मीदवार

अध्यक्ष: अनिल कुमार माथुर, अशोक यादव, रवींद्र त्रिवेदी।

उपाध्यक्ष:अजय शंकर तिवारी, नितिन जोशी, प्रमोद कुमार शर्मा, तपेश पाठक।

सचिव: गौरव शर्मा, लखनराम जाधव, महेंद्र सोलंकी, डॉ. प्रकाश चौबे।

कोषाध्यक्ष: अमित उपाध्याय, प्रदीप जायसवाल, वीरेंद्रसिंह कुशवाह।

सहसचिव: अरविंद शर्मा, मुकेश अग्रवाल, संजय आंजना, हेमंत वाडिया, मुकेश उपाध्याय, नटवर कुमार राठौर, प्रदीप जायसवाल।

कार्यकारिणी: अपेक्षा शुक्ला, चंदन कुमार गेरा, जगदीश मालवीय, जयगोविंद व्यास, कमलेश प्रसाद, मुकेशचंद्र यादव, प्रेमनारायण सोलंकी, राजेशसिंह राणा, राजेश व्यास, पं. राजकिरण शर्मा, सागर शर्मा, संगीता जादौन, संजीव झाला और विनोद शर्मा।

Share This Article