Advertisement

मध्यप्रदेश:एक परिवार के चार लोगों ने लगाई फांसी

पति, पत्नी और बेटे की मौत, बेटी की हालत गंभीर

 

Advertisement

मध्यप्रदेश में भिंड जिले के गांव कठुवा गुर्जर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। गांव में एक परिवार के चार लोगों ने फांसी लगा ली। दंपत्ति सहित तीन की मौत हो गई जबकि एक बच्ची गंभीर घायल है, इसे ग्वालियर ले जाकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। गोहद थाने की पुलिस मामले की जांच कर फांसी लगाने के कारण का पता लगा रही है।

फांसी लगने के कारण पति, पत्नी और बेटे की मौत हो गई। बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांववालों ने देखा कि परिवार के घर से कोई आहट नहीं आ रही है तो दरवाजा तोड़कर देखा।

Advertisement

धर्मेंद्र गुर्जर (32), उसकी पत्नी अमरेश (30), बेटा प्रशांत (12) और बेटी मीनाक्षी (10) फंदे पर लटके थे। मीनाक्षी की सांसे चल रहीं थी, बाकी सभी की मौत हो चुकी थी। बेटी को ग्वालियर रेफर किया गया है।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सभी लोग इस घटना की ही चर्चा कर रहे हैं। चार लोगों के एक साथ फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। घटना की सूचना मिलने पर थाने की पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है।


Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें