Advertisement

20 साल का चोटी घूम रहा था 13 इंच का चाकू लेकर, पुलिस ने जमकर धोया

उज्जैन। पंवासा की बजरंग कॉलोनी का रहने वाला २० साल का अभिषेक उर्फ चोटी १३ इंच लंबा चाकू लेकर जन्माष्टमी पर वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा था। पुलिस ने उसे दबोचा और सरे राह उसकी जमकर धुनाई की। बचने के लिए वह अपराध नहीं करने की गुहार लगाता रहा। दरअसल, चोटी आदतन अपराधी है। उस पर कई प्रकरण दर्ज हैं। वह फ्रीगंज क्षेत्र में जन्माष्टमी पर घूम रहा था। माधवनगर पुलिस टीम की नजर उस पर पड़ी तो उसे दबोच लिया गया। तलाशी ली तो उसके पास से 13 इंच लंबा चाकू बरामद हुआ। फिर क्या था आरोपी को जमकर पीटा गया। बचने के लिए वह हाथ जोड़ता रहा।

Advertisement

गुना का कुख्यात बदमाश पकड़ाया
माधवनगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान गुना के कुख्यात बदमाश कोलासर पारदी को भी गिरफ्तार किया है। वह हिस्ट्रीशीटर हैं और उसके खिलाफ गुना, जयपुर, रतलाम, जावरा, इंदौर, उज्जैन, पंचकुला और उत्तराखंड में हत्या के प्रयास, चोरी, डकैती की साजिश, मारपीट के प्रकरण दर्ज है। जयपुर की तीन और जावरा, रतलाम की एक-एक चोरी की वारदात में वह फरार है। 50 साल के कोलासर पर 27 अपराध दर्ज हैं।

मोबाइल चोरी का आरोपी हिरासत में
तेलंगाना के युवक का प्लेटफार्म 1 से बदमाश ने मोबाइल चुरा लिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि एम. पुरुषोत्तम रेड्डी पिता हनुमंत रेड्डी निवासी मेहबूब नगर तेलंगाना ट्रेन का इंतजार कर रहा था उसी दौरान उसके पेंट की जेब से मोबाइल चोरी हो गया। आरपीएफ ने फुटेज के आधार पर एक युवक को जीआरपी के सुपुर्द किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें