Advertisement

साध्वी मंडल का मंगल प्रवेश, खाराकुआ पेढ़ी मंदिर पर धर्मसभा

श्वेतांबर जैन समाज के चातुर्मास 12 जुलाई से

Advertisement

उज्जैन। साध्वी श्रीचंद्ररत्नाश्रीजी मसा, बाल साध्वी ध्वनिरत्नाश्रीजी मसा, साध्वी सूर्यकांताश्रीजी मसा, साध्वी अर्चनाश्रीजी मसा आदि ठाणा का मंगल प्रवेश गुरूवार को खाराकुआ जैन उपाश्रय पर हुआ।

दौलतगंज कांच के जैन मंदिर से जुलूस निकला जो सखीपुरा इंदौर गेट, फव्वारा चौक होते हुए खाराकुआ स्थित श्री ऋषभदेव छगनीराम पेढ़ी उपाश्रय पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुआ। खाराकुआ पेढ़ी मंदिर पर साध्वी मंडल को अक्षत से बधाया गया।

Advertisement

धर्मसभा में चंद्ररत्नाश्रीजी ने चातुर्मास काल में धर्म आराधना से जुडऩे की प्रेरणा देते हुए कहा कि यह पर्व जीवन में परिवर्तन लाने का समय है। इस अवधि में हम धर्म आराधनाओं से जुड़े। इस दौरान पेढ़ी ट्रस्ट सचिव नरेंद्र जैन, जयंतीलाल जैन, ललित सिरोलिया, संजय नाहर, संजय पावेचा, पारस हरणिया, प्रकाश नाहर आदि मौजूद रहे। संचालन प्रमोद जैन ने किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें