Popup Image
Advertisement

शौर्य यात्रा में निकले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

उज्जैन। सिख समाज द्वारा गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित पांच दिनी आयोजन के तहत शुक्रवार सुबह 11.30 बजे गुरुद्वारा सुख सागर फ्रीगंज से शौर्य यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय आतंकवादी विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा थे।

Advertisement

शुरुआत में अतिथियों ने संबोधित किया। इसके बाद शौर्य यात्रा शुरू हुई जो माधवनगर हॉस्पिटल, गुरुनानक मार्केट, शहीद पार्क, टॉवर चौराहा, इंदिरा गांधी चौराहा, जैन मंदिर, मुनिनगर, सुभाषनगर, सिंधी कॉलोनी, तीन बत्ती चौराहा, महापौर बंगला, फ्रीगंज ओवरब्रिज, चामुंडा माता चौराहा, मालीपुरा, दौलतगंज, फव्वारा चौक, नई सड़क, कंठाल, निकास चौराहा होते हुए गुरुद्वारा साहब माता गुजरीजी गीता कॉलोनी पर शाम को समाप्त होगी।

इससे पहले गुरुवार को अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद गुरबाणी कीर्तन और कथा विचार के साथ लंगर हुआ। इसके बाद नगर कीर्तन निकाला गया जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी भी शामिल की गई। सिख समाज की महिलाएं झाड़ू लगाकर और पानी से रास्ते की सफाई करती चल रही थीं। समापन गुरुद्वारा दूधतलाई पर हुआ, यहां सभी समाज के लिए लंगर की सेवा की गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें