Advertisement

देहदानी परिवार…. लोहिया परिवार से तीसरी देह का दान

अपने जीवनकाल में निर्धन बच्चों को शिक्षित करने का बड़ा काम भी किया

 

Advertisement

उज्जैन। उज्जैन का लोहिया परिवार समाजसेवा की नई मिसाल कायम कर रहा है। परिवार की ओर से गुरुवार को तीसरी देह दान की गई।

दरअसल, स्व. महावीर प्रसाद लोहिया की धर्मपत्नी स्व. बजरंगप्रसाद की भाभी , रवि की ताईं जी , गोविंदा की माताजी श्रीमती प्रेमा देवी लोहिया का निधन बुधवार को हुआ था। उनकी देह आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज को दान दी गई। गॉर्ड ऑनर के साथ अंतिम यात्रा महाश्वेता नगर स्थित आवास से शुरू हुई। लोहिया पेट्रोलपंप के पास देह को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंपा गया। प्रेमा देवी अग्रवाल महिला मंडल से जुड़ी हुई थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में निर्धन बच्चों को शिक्षित करने में का बड़ा काम भी किया। कई बच्चों की फीस वह जमा कराती थीं। उनके पास आने वाले कोई भी जरूरतमंद खाली हाथ नहीं लौटता था।

Advertisement

देहदान परिवार की परम्परा
लोहिया परिवार में देहदान का संकल्प महावीर प्रसाद लोहिया ने लिया था। उनकी मृत्यु के बाद परिवार ने देह मेडिकल कॉलेज को सौंपी थी। इसी कड़ी में उनके भाई स्व. बजरंग प्रसाद लोहिया की देह भी दान की गई। गुरुवार को परिवार के देहदान के संकल्प को भतीजे रवि एवं पुत्र गोविंदा ने पूरा किया।

रक्तदानी भी है परिवार…

Advertisement

लोहिया परिवार रक्तदानी भी है। परिवार के सदस्य समय-समय पर रक्तदान करते रहते हैं। इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में भी जरूरतमंदों की मदद परिवार करता है। देहदान की प्रक्रिया लायंस क्लब उज्जैन क्लासिक के संजीव कुमार गंगवाल, मुस्कान ग्रुप के जेठानंद, विशाल एवं तरुण ने पूरी करवाई।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें