Advertisement

कांवड़ यात्रा पर हमले का खतरा, UP, MP के लिए गृह मंत्रालय का अलर्ट

राज्यों को कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अधिक बढ़ाने की सलाह

Advertisement

नई दिल्ली। सावन माह शुरू होते ही यूपी समेत देशभर में कांवड़ यात्रा का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच, इन यात्राओं को कट्टरपंथियों या आतंकियों द्वारा निशाना बनाए जाने का अंदेशा है। इसे देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सतर्क रहने और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।

गुरुवार से कांवड़ यात्रियों के जत्थे रवाना हो गए हैं। देश के अनेक राज्यों में ये यात्राएं निकाली जाती हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाने को लेकर राज्यों को एडवाइजरी जारी की है।

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों से कहा है कि वे कांवडिय़ों की सुरक्षा बढ़ाने के तत्काल इंतजाम करें। गुप्तचर ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों का अलर्ट किया है। इन राज्यों को कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने की सलाह दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें