Advertisement

रिलीज हुआ ‘Ek Villain Returns’ का Song

बॉलीवुड सुपरस्टार जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी की अकमिंग फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का लेटेस्ट सॉन्ग ना तेरे बिना  रिलीज हो चुका है.

Advertisement

गुरुवार को मेकर्स की ओर से इस गाने की रिलीज डेट की घोषणा हुईं और शुक्रवार को ये गाना दर्शकों के पेश कर दिया गया है. इससे पहले एक विलेन रिटर्न्स  के कई गाने लॉन्च किए जा चुके हैं.

दरअसल एक विलेन रिटर्न्स का ये लेटेस्ट ना तेरे बिना एक लव सॉन्ग है. इस गाने को सुनने के बाद आपको यकीनन गर्लफ्रेंड की याद आ जाएगी. वहीं ना तेरे बिना गाने में बॉलीवुड एक्टर और दिशा पाटनी के बीच रोमांस भरपूर दिखाया गया है. साथ ही इन दोनों कलाकारों के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री भी दिखाई गई है, जोकि काबिल ए तारीफ है.

Advertisement

एक विलेन रिटर्न्स के इस लेटेस्ट सॉन्ग को हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर अल्तमश फरीदी ने अपनी जादुई आवाज दी है. साथ ही तनिष्क बागची ने शानदार म्यूजिक दिया है. सोशल मीडिया पर दिशा और जॉन का ये गाना काफी तेजी से छा रहा है.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें