Advertisement

मुकेश टटवाल ने ली महापौर पद की शपथ,बने शहर के प्रथम नागरिक

नवनिर्वाचित महापौर ने सफाईकर्मियों से कहा…मिलकर UJJAIN शहर को बनाएंगे नंबर वन

महापौर के साथ भाजपा पार्षदों की शपथ, कांग्रेसी शामिल नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- हमारे पार्षद नगर निगम में ग्रहण करेंगे शपथ…

महापौर के तौर पर मुकेश टटवाल ने महापौर पद की शपथ शुक्रवार को ग्रहण की

कलेक्टर आशीष सिंह ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

उज्जैन।नगर निगम महापौर-पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह विवादित हो गया। कालिदास अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में महापौर के साथ भाजपा पार्षदों की शपथ ग्रहण की,लेकिन कांग्रेस के पार्षद इसमें शामिल नहीं हुए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष का कहना था कि पार्टी के पार्षद नगर निगम अध्यक्ष चुनाव के पहले नगर निगम में शपथ ग्रहण करेंगे।महापौर के तौर पर मुकेश टटवाल ने महापौर पद की शपथ शुक्रवार को ग्रहण की.बीजेपी के 37 पार्षदों ने भी शपद ली

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

इधर नवनिर्वाचित महापौर मुकेश टटवाल ने शपथ ग्रहण के पहले शिप्रा स्नान के बाद देवदर्शन किए। रामघाट सफाईकर्मियों का स्वागत कर कहा कि मैं तो केवल महापौर हूं आपको सभी के साथ मिलकर शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाना है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम उज्जैन के शपथ और अध्यक्ष निर्वाचन 6 अगस्त को नगर निगम सभागृह में होना था।

भाजपा की शपथ ग्रहण समारोह अलग से आयोजित करने की मंशा जाहिर करने के बाद कार्यक्रम में बदलाव किया गया। इसी क्रम में शुक्रवार को कालिदास अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में महापौर और भाजपा के पार्षदों ने शपथ ग्रहण की,लेकिन इस आयोजन से कांग्रेस किनारा कर लिया। कांग्रेस ने इस संबंध में अधिकारियों के सामने अपनी बात रखी है। उज्जैन में 54 पार्षदों में से 37 पर भाजपा और 17 पर कांग्रेस पार्षदों को जीत मिली है।

Advertisement

महापौर भी भाजपा के ही चुने गए हैं। कांग्रेसी नेताओं का मानना है कि संभव है कि कार्यक्रम में कांग्रेसियों को तवज्जो न मिले। इसे लेकर कांग्रेस के नेता ने अधिकारियों चर्चा भी की है। साथ ही निवेदन भी किया है कि कांग्रेस के पार्षदों की शपथ नगर निगम में कराई जाए।

कांग्रेस के स्थानीय नेता यह नहीं चाह रहे हैं कि वे कालिदास अकादमी में शपथ लें। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया का कहना है कि भाजपा ने इसमें पार्टी का कार्यक्रम बना लिया है। कांग्रेस के पार्षद पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त को नगर निगम अध्यक्ष के चुनाव के पहले शपथ ग्रहण करेंगे।

Advertisement

शपथ लेने से पहले शिप्रा में स्नान कर पूजन किया

शपथ लेने से पहले महापौर मुकेश टटवाल ने शिप्रा में स्नान कर पूजन किया। महाकाल मंदिर,अन्य देव स्थानों पर दर्शन किए।

रामघाट पर मौजूद सफाईकर्मियों से आमना-सामना होने पर महापौर ने उनका स्वागत किया और बोले शहर ने हमें बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं केवल महापौर हूं,लेकिन आपके परिवार का साथी। हम सभी के लिए स्वच्छता में उज्जैन को नंबर वन बनाने की चुनौती है।

पूरा नगर निगम परिवार की तरह है और यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों को साथ में लेकर चलना है। 54 पार्षदों के साथ-साथ आम लोगो के लिए मूलभूत सुविधा जुटाना ही लक्ष्य होगा।

शहर के प्रमुख चौराहे और पार्किंग सहित अन्य नागरिक सुविधा के लिए दी गई जमीन पर जो अतिक्रमण है उसे हटाना है। शहर का एक-एक वार्ड और एक-एक गली अपनी नजरों से देखना चाहता हूं , इसके लिए शपथ के बाद अधिकारियों के साथ भ्रमण कर और आम लोगो की राय भी लूंगा। रामघाट पर महापौर टटवाल से शिप्रा पूजन मोहन गुरु डंडा वाला, आनंद गुरु लोटा वाला, राजेश गुरु मोरवाला, अजय गुरु कुण्ड वाला और गौरव उपाध्याय ने कराया।

Related Articles