Popup Image
Advertisement

उज्जैन दर्शन के लिये आई गुजरात की वृद्धा को आया अटैक, मौत

 उज्जैन। गुजरात से 42 लोगों के साथ उज्जैन दर्शन करने आई वृद्धा को रात 2 बजे सीने में दर्द हुआ। उसे गंभीर हालत में साथ के लोग जिला अस्पताल ले गये जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भानूबेन पति भूपदसिंह 62 वर्ष निवासी पालीताना भावनगर 42 लोगों के साथ 4 सितम्बर को बस से उज्जैन दर्शन करने आई थीं। सभी लोग रामघाट के पास स्थित शहनाई गार्डन में रूके थे।

Advertisement

रात दो बजे भानूबेन को सीने में दर्द की शिकायत हुई। उन्होंने साथ के लोगों को बताया। एम्बुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ आये लोगों ने बताया कि भानूबेन ने उज्जैन दर्शन कर लिये थे और आज औंकारेश्वर के लिये रवाना होना था। महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने पीएम रूम में रखवाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें