35 मवेशी पालक नगर निगम की रडार पर

नाम किए सार्वजनिक, पशु सड़क पर छोड़े तो दंडात्मक कार्रवाई के साथ बाड़े तोड़े जाएगे, जुर्माना भी लगेगा…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

उज्जैन।शहर की सड़कों को मवेशी मुक्त करने के लिए नगर निगम एक्शन मोड़ पर आ गया है। शहर के 35 से अधिक पशु-पालक कार्रवाई के लिए नगर निगम की रडार पर आ गए है।

इनके नाम सार्वजनिक भी किए जा रहे हैं, जिसमें पूर्व पार्षद के अलावा कई प्रमुख दूध व्यवसायी भी शामिल हैं। मालिकों ने अपने मवेशियों को सड़कों पर खुला छोड़ा तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के साथ मवेशियों के बाड़े भी तोड़े जाएगे।

advertisement

सड़कों पर घूमने और बैठने वाले मवेशियों से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। इसे रोकने के लिए निगम ने कार्ययोजना तैयार की है। निगम उपायुक्त नीता जैन ने बताया कि लोगों को इस बात की जानकारी रहे की शहर में किन लोगों के मवेशी सड़कों पर विचरण करते है।

इसके लिए मवेशी पालकों के नाम सार्वजनिक किए गए है। इन्हें नोटिस के साथ-साथ स्मार्ट सिटी की विभिन्न स्थानों पर लगी डिस्पले स्क्रीन पर नाम भी सार्वजनिक किए है। इसके बाद भी पालक नहीं माने तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई तो होगी ही, मवेशियों के बाड़े भी तोड़े जाएंगे।

advertisement

अब नहीं छोड़ेंगे जुर्माना लेकर

नगर निगम उपायुक्त संजेश गुप्ता के अनुसार बीते तीन दिनों में 40 से अधिक मवेशियों को पकड़ा गया है। जिन्हें निगम की कांजी गौशाला में भेजा जा रहा है। फिलहाल उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। दरअसल, मवेशी मालिक नगर निगम का निर्धारित जुर्माना भरकर मवेशियों को ले जाते थे।

अब ऐसा नहीं होगा। शहर में मवेशियों को सड़कों पर छोड़ दिया जाता है। इससे यातायात प्रभावित रहता है। कई बार पशुपालकों को समझाइश दी लेकिन असर नहीं हुआ। हमने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पशु पालकों ने अवैध बाड़े भी बना लिए हैं। उन्हें भी तोड़ा जाएगा और प्रकरण दर्ज करने तक की कार्रवाई की जाएगी।

यह है शहर के प्रमुख पशु-पालक

शेरू खान/ अंसार खान सिद्धवट मंदिर, गणेश/सुनील/किशोर महावीर नगर पीपलीनाका, सईद गुमानदेव मंदिर के पीछे, नाना यादव गीता कॉलोनी, धीरज जीवाजीगंज थाने के पीछे, महेश मालवीय आरएनटी मार्ग, नगीना बाई कमल किशोर अब्दालपुरा, जीवन गुरु मेट्रो टाकिज के सामने, संदीप यादव बाबा प्लास्टिक की गली, रमेश यादव/भैय्या यादव नलिया बाखल, मनोज पटेल/राजा यादव कहारवाड़ी, नंदकिशोर खत्री रंगबावड़ी, मनोज परमार बहादुरगंज, हरीश यादव अंबर कॉलोनी, गोपाल नीमा कलाल सेरी, रूपेश ठाकुर इंदौर गेट, देवकरण शास्त्री विष्णुपुरा चौराहा, पप्पू पाल/ सुरेश पाल एंडवांस कॉलेज की गली विष्णुपुरा, रमेश गली नंबर दो, शास्त्रीनगर, संदीप यादव आगर रोड उद्योगपुरी, रवि ठाकुर विनोद मिल की चाल, राकेश यादव सुदामानगर पानी की टंकी के सामने, विजय घोसी गणेश पुरा, सागर यादव/गोपाल यादव अम्बर कॉलोनी, मनुकाका यादव अम्बर कॉलोनी, सोनू यादव बालाजी परिसर एकता नगर, विक्रम नीलगंगा अखाड़ा कवेलू कारखाना और बाबू पिता छक्की लाल यादव अशोक नगर है।

Related Articles

close