Popup Image
Advertisement

कोविड सुरक्षा किट लावारिस मिली

देवास रोड पर अज्ञात व्यक्ति बड़ी संख्या में फेंक गया….

Advertisement

उज्जैन। कोरोना की दो घातक लहर के दौरान पीपीई किट, मास्क और अन्य सुरक्षा संसाधनों की मारामारी थी। वहीं ऊंची कीमतों में बेची जा रही थी। हालांकि शासन द्वारा विशेष विभागों को निशुल्क दी गई थी। अब ये किट सड़कों पर लावारिस मिल रही हैं।

रविवार को कोई अज्ञात व्यक्ति बड़ी संख्या में पीपीर्ई किट सहित मास्क और कोरोना से सुरक्षा के अन्य संसाधनों को देवास रोड स्थित दताना-मताना क्षेत्र में फेंक गया है। किट के बंडल खुल जाने से सामग्री जगह-जगह फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सतही तौर पर देखने में यह किट शासकीय स्वास्थ्य विभाग की लग रही हैं। कुछ जागरूक नागरिकों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी है लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी वहां नहीं पहुंचा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें