Advertisement

कल शहर में नहीं होगा जलप्रदाय

उज्जैन। विद्युत मंडल द्वारा अंबोदिया लाइन पर आवश्यक मेंटेंनेंस कार्य आज किया जा रहा है। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन किया है।

Advertisement

गंभीर इंटेक व गंभीर ट्रीटमेंट प्लांट की विद्युत प्रदाय बंद होने के कारण उज्जैन उत्तर/ दक्षिण क्षेत्र की पानी टंकियां पूर्ण क्षमता से नहीं भर पाएंगी। पीएचई विभाग ने बताया कि पानी की टंकियां नहीं भरने से कल गुरुवार को पूरे शहर में जल प्रदाय नहीं हो सकेगा।

Advertisement

अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

उज्जैन। महाकाल पुलिस ने हाथ भट्टी की अवैध शराब ले जाते हुए दो युवकों को गिरफतार कर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरूद्वारे के पास से सद्दाम निवासी बेगमपुरा और नर्सिंग घाट पुल माली कैफे हाउस के पास से शोएब निवासी बेगमपुरा को 3-3 लीटर अवैध शराब हाथ भट्टी की ले जाते हुए गिरफतार कर धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों युवकों ने महाकाल लोक में पहुंचकर अभद्र वीडियोग्राफी भी की थी जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस को युवकों की तलाश थी।

Advertisement

तापमान का उतार-चढ़ाव जारी

उज्जैन। इन दिनों तापमान का उतार-चढ़ाव चल रहा है। दो दिन पहले न्यूनतम तापमान १६ डिग्री पर पहुंच गया था। इससे मौसम में ठंडक घुल गई थी। लेकिन मंगलवार को बादल छाए रहे और उमस बढ़ गई। रात का तापमान बढ़कर २०.८ डिग्री पर पहुंच गया। वहीं का अधिकतम तापमान ३३.० डिग्री दर्ज किया गया।

दो बाइक चोरी: खाचरौद थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम बंजारी निवासी टीकमसिंह पिता दशरथसिंह की दो बाइक घर के सामने खड़ी थी। १५ अक्टूबर की रात को अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। सुबह में बाइक गायब देखकर पुलिस को सूचना दी गई।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें