Advertisement

दीपावली पर्व के बाद अब शहर में अन्नकूट और मिलन समारोह के आयोजन

उज्जैन। दीपावली पर्व के बाद अब शहर में परंपरानुसार विभिन्न समाजों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा अन्नकूट और मिलन समारोह के आयोजन किए जा रहे हैं। समाज की प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया जा रहा है। वहीं अन्नकूट में भगवान को छप्पन भोग लगाए जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

नागर ब्राह्मण समाज ने अन्नकूट महोत्सव में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया, स्वच्छता का संदेश भी दिया

नागर ब्राह्मण समाज का अन्नकूट महोत्सव महाकाल मंदिर के पास स्थित हरसिद्धि पाल स्थित हाटकेश्वर धाम पर उत्साह से मनाया। मंदिर परिसर को फूलों और रंगोली से सजाया गया। खास बात यह रही कि प्लास्टिक की किसी भी वस्तु का उपयोग नहीं किया गया। अतिथियों ने कहा समाज के हर घर और परिवेश को साफ स्वच्छ रख कर स्वच्छ नगर बनाने में योगदान दें। समाजजनों ने भी संकल्प लिया गया।

Advertisement

मुख्य अतिथि नगर निगम के अपर आयुक्त आदित्य नागर, एसपी विजिलेंस सुनील मेहता, श्री हाटकेश्वर धाम न्यास के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार, सुरेन्द्र मेहता थे। रामचंद्र नागर, वासुदेव त्रिवेदी, डॉ. नरेंद्र नागर, विजयप्रकाश मेहता, जगदीश नागर, संतोष जोशी, दीपक शर्मा, मोहन शर्मा संयोजक सुधीर नागर आदि उपस्थित थे। महिला मंडल अध्यक्ष प्रीति शर्मा के नेतृत्व में आकर्षक रंगोलियां बनाईं गई। भगवान श्री हाटकेश्वर का वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन कर श्रृंगार किया। दीप प्रज्वलन गंगा नागर, कन्हैयालाल मेहता व अतिथियों ने किया। भावी योजनाओं की जानकारी न्यास के सचिव संतोष जोशी ने दी। संचालन डॉ. ललित नागर ने किया। आभार विशाल नागर ने माना। महोत्सव में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पश्चात श्री हाटकेश्वर को छप्पन भोग लगाकर महाआरती की।

रविदास धाम पर अन्नकूट और महाआरती का आयोजन

Advertisement

उज्जैन। संत रविदास धाम खाकचौक पर रविदास समाज की ओर से महाआरती और अन्नकूट का आयोजन किया गया। संस्थापक संतोष वर्मा के अनुसार संत शिरोमणि रविदास महाराज को छप्पन भोग लगाया और महाआरती की गई। धाम में अन्नकूट का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

भरतसिंह अटल, विक्रम चंद्रवंशी, निकिता सूर्यवंशी, राधेश्याम केरवाल, भवरसिंह तूफान, दिलीप परिहार, दीपक बिजोरे, भगवान खांडेगर, मोहन बामनिया, भागीरथ यादव, बगदीराम सूर्यवंशी, पराग जाटवा, रवि शंकर सोनगरा, चिरायु गेहलोत उपस्थित थे।

Related Articles

Write a review