Advertisement

हाइवे पर कंटनेर ने 48 वाहनों को मारी टक्कर

हाइवे पर कंटनेर ने 48 वाहनों को मारी टक्कर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू कंटेनर ने 48 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है।

 

पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार कंटेनर सतारा से मुंबई की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद बेकाबू कंटेनर 30 से अधिक कारों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ता गया। इन कारों ने कुछ अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। इस तरह कुल 48 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके बाद कंटेनर दुर्घटनाग्रस्त होकर वडगांव पुल के पास रुक गया।

Advertisement

हादसे के बाद तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

सिंहगढ़ और दत्तवाड़ी थाने के अधिकारी और कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा 12 से 15 एंबुलेंस भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। सतारा से मुंबई जाने वाली सड़क पर दो से तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया है.

Advertisement

पुलिस आयुक्त सोहेल शर्मा ने कहा कि घायलों का इलाज मंगेशकर और नवले अस्पताल में चल रहा है। एक की हालत गंभीर है और कुछ को प्राथमिक उपचार देकर घर जाने दिया गया है. वहीं, हादसे में कंटेनर का चालक भी घायल हो गया है। उसका इलाज किया जा रहा है। ब्रेक फेल होने के कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

Related Articles