राहुल की मौजूदगी से कांग्रेस एकजुट यात्रा की सफलता के लिए झोंकी ताकत

By AV NEWS

दोपहर 2:50 बजे महाकाल मंदिर में दर्शन पूजन और शाम 4 बजे जनसभा में पहुंचेंगे

उज्जैन।भारत जोड़ो यात्रा ने अपने 82 वें दिन मंगलवार को उज्जैन जिले में प्रवेश किया। अवंतिका में आगमन से पहले भारत जोड़ो यात्रा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नगर सीमा पर भव्य स्वागत किया गया। राहुल की मौजूदगी में वर्षों से अलग-अलग गुटों में बंटी कांग्रेस एकजुट नजर आईं। यात्रा की सफलता के लिए स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी। राहुल महाकाल दर्शन और सभा को संबोधित करेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा सुबह सांवेर से चलकर निनोरा पहुंची…

इंदौर रोड स्थित उज्जैन के पास ग्राम निनोरा में यथार्थ फ्यूचरस्टिक स्कूल में में राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रियों का नाश्ता,भोजन विश्राम की व्यवस्था की गई। भोजन के बाद राहुल गांधी शहर चुनिंदा प्रबुद्धजन, प्रतिनिधि मंड़ल कांग्रेस नेताओं सहित अन्य लोगों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे।

यथार्थ फ्यूचरस्टिक स्कूल को राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रियों के स्वागत के लिए विशेष तौर पर सजाया गया। स्कूल के निदेशक और कांग्रेस नेता सोनू शर्मा के अनुसार स्कूल मालवा की संस्कृति के अनुरुप रंगबिरंगी साज-सज्जा की। साथ ही 30 क्विंटल फूलों से तिरंगा भी बनाया गया।

राहुल गांधी की यात्रा से जुड़े खास फोटो की एक बड़ी गैलरी बनवाई गई। मालवी शैली के स्वागत लोक गीतों की प्रस्तुति हुई। केम्प में विश्राम और भोजन हुआ। इसके बाद राहुल महाकाल मंदिर के लिए रवाना होंगे। 4 बजे समाजिक न्याय परिसर आगर रोड़ पर जनसभा होगी।

प्रियंका अनुपस्थिति और राहुल के पैदल नहीं चलने से कांग्रेसी निराश… एक हफ्ते पहले भारत जोड़ो यात्रा का जो शेड्यूल बना था उसमे प्रियंका गांधी इंदौर से यात्रा में शामिल होने वाली थी। उनका महाकाल मंदिर में पूजन का कार्यक्रम भी था। इसमें बदलाव हो गया और प्रियंका गांधी, राबर्ट वाड्रा उनका बेटा रेहान बुरहानपुर के बोरगांव से यात्रा में दो दिन तक शामिल होने के बाद दिल्ली लौट गए है।

अब उज्जैन में होने वाले सभा और यात्रा में शामिल नहीं होंगे। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान उनके साथ कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहेंगे, लेकिन पहले तय कार्यक्रम अनुसार प्रियंका उज्जैन नहीं पहुंचेगी।

ऐसे में कांग्रेसी निराश है। वहीं राहुल की पदयात्रा के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ती देख कांग्रेसी उत्साहित तो है, लेकिन उज्जैन सभा होने की वजह से राहुल की पैदल यात्रा नहीं होगी। इससे भी कांग्रेसी निराश है। कांग्रेस में उच्चस्तर पर प्रयास होते रहे कि पूरे शहर में ना सही कुछ मार्ग पर राहुल पैदल चले

आज यह रहेगी यातायात व्यवस्था

शाम 5 बजे तक प्रशांतिधाम से मारुति शोरूम तिराहा होते देवास के रास्ते इंदौर जाएंगे।

बडऩगर-नागदा के वाहन उन्हेल तिराहा से मोहनपुरा ब्रिज के रास्ते प्रशांतिधाम मारुति शोरूम होते देवास के रास्ते इंदौर जाएंगे। मक्सी रोड से पांड्याखेड़ी चौराहा होते पाइप फैक्ट्री से देवास होकर इंदौर जाएंगे।

आगर रोड के वाहन एमआर-5 इनर रिंग रोड के रास्ते श्री सिंथेटिक्स चौराहा होते सैफी पेट्रोल पंप देवास रोड पहुंचेंगे और यहां से देवास होते इंदौर जा सकेंगे।

आमसभा के शहर में व्यवस्था… चामुंडा चौराहा से कोयला फाटक की ओर आवश्यक सेवा को छोड़ अन्य वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पुराने शहर के लिए वाहन चालक चामुंडा चौराहा से प्रेमछाया व देवास गेट, इंदौर गेट के रास्ते आ-जा सकेंगे। ऐसा फ्रीगंज से हो सकेगा।

मिनट-टू-मिनट यात्रा

निनोरा में नाश्ता और लंच के बाद आराम।

दोपहर 2.00 बजे- तपोभूमि के लिए रवाना।

दोपहर 2.50 बजे- महाकाल मंदिर दर्शन

शाम 4 बजे- सामाजिक न्याय परिसर में सभा स्थल पर सभा।

शाम 5.50 बजे- सामाजिक न्याय परिसर से सुरासा के लिए रवानगी।

रात्रि विश्राम- सुरासा में।

Share This Article