साल के आखिरी दिनों में उमड़ रहे श्रद्धालु

बड़े दिनों की छुट्टी, महाकाल के आंगन में भक्तों की लंबी कतार….
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
साल के आखिरी दिनों में उमड़ रहे श्रद्धालु
उज्जैन।साल के आखिरी दिनों में धार्मिक नगरी में देशभर से लोग आ रहे हैं। महाकाल मंंदिर में आज सुबह भगवान के दर्शनों के लिए लंबी कतार लगी रही। मंदिर समिति द्वारा दर्शनों को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। करीब ४० मिनट में भक्तों को भगवान श्री महाकाल के दर्शन हो रहे हैं।
24 दिसंबर से ही महाकाल मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ बढऩे लगी थी। 25 दिसंबर को करीब ढाई लाख लोगों ने बाबा के दर्शन किए। वहीं आज सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है।
आम दर्शनार्थियों को महाकाल लोक में मानसरोवर द्वार से प्रवेश दिया जा रहा है। यहां पर बेरिकेट्स लगाए गए हैं। इसी से होकर भक्त मानसरोवर होकर फेसिलिटी सेंटर होकर भगवान के दर्शन कर रहे हैं। बताया जाता है कि करीब ४० मिनट में आसानी से दर्शन हो रहे हैं। मानसरोवर द्वार के पास ही जूते और मोबाइल रखने की व्यवस्था की गई है।
स्टील के बेरिकेट्स लगाए जाएंगे
महाकाल लोक में अभी पुराने बेरिकेट्स लगाए गए हैं। इन लोहे के बेरिकेट्स की जगह पर समिति द्वारा स्टील के बेरिकेट्स लगवा रही। यहां दो कतार से होकर श्रद्धालु गणेश मंडपम तक पहुंचकर भगवान के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही है।









