Advertisement

चायना डोर के उपयोग से बचने के लिये पुलिस ने निकाली रैली

तीन थानों की पुलिस ने नगर सुरक्षा समिति सदस्यों के साथ प्रमुख बाजारों में किया भ्रमण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन।प्रतिबंधित चायना डोर का उपयोग करने वालों की पुलिस द्वारा अभियान चलाकर की जा रही धरपकड़ के बावजूद लोग इसका उपयोग कर पतंगबाजी कर रहे हैं। इसी के चलते सुबह तीन थानों के पुलिस अफसरों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर जागरूकता रैली निकाली।

सीएसपी ओ.पी. मिश्रा ने बताया कि प्रशासन द्वारा चायना डोर के संग्रहण, क्रय-विक्रय और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। जो लोग चायना डोर के साथ पकड़ा रहे हैं उनके खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज करने के अलावा मकान तोडऩे की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक शहर में चायना डोर की खरीद फरोख्त लगभग बंद हो चुकी है लेकिन कुछ लोग पुरानी चायना डोर से पतंगबाजी कर रहे हैं।

Advertisement

इसी के चलते पुलिस टीमों द्वारा घरों की छतों पर पहुंचकर डोर की जांच भी की जा रही है। सोमवार सुबह महाकाल, कोतवाली और खाराकुआं थानों के पुलिसकर्मियों के साथ नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा चायना डोर के उपयोग से खतरों की जानकारी देते हुए जागरूकता रैली निकाली जिसमें माइक से एनाउंस कर लोगों को चायना डोर का उपयोग नहीं करने व पुरानी चायना डोर को जलाकर नष्ट करने की बात कही गई।

घायल नगर सैनिक की हालत में सुधार

Advertisement

रविवार को महिला थाने में पदस्थ नगर सैनिक सुजीत सिंह ठाकुर वीवीआईपी ड्यूटी के लिये महामृत्युंजय द्वार के सामने से महाकाल लोक जा रहा था तभी चायना डोर की चपेट में आने से उसका गला कट गया। लोगों ने सुजीत को तुरंत प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां टांके लगाकर डॉक्टरों ने उपचार किया।

अब नगर सैनिक की हालत में सुधार है। सुजीत के चायना डोर की चपेट में आने से घायल होने की यह चौथी घटना है। इससे पूर्व गुरूवार को मोइनुद्दीन निवासी जांसापुरा और मंगलवार को साहिबा नामक बालिका चायना डोर की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं।

अब तक 12 पर केस, दो मकान टूटे: पुलिस ने बताया कि अब तक 18 पतंग व्यापारियों से चायना डोर नहीं बेचने के बांड भरवाए जा चुके हैं। चिमनगंज, माधव नगर, नीलगंगा, माधव नगर, कोतवाली और महाकाल थानों में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है जबकि चायना डोर के साथ पकड़ाये दो बदमाशों के मकान भी पुलिस ने जमींदोज किये हैं।

Related Articles