Advertisement

भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुरू दिनभर होगा कई मुद्दों पर मंथन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भाजपा जिला कार्यसमिति की फुल बॉडी मीटिंग रविवार को इंदौर रोड स्थित राधा-कृष्ण गार्डन में शुरू हुई। एक दिनी मीटिंग में संगठन को मजबूत बनाने पर विचार होगा। मीटिंग में पांच सत्र होंगे और इसे अलग-अलग नेता संबोधित करेंगे।

Advertisement

कार्यसमिति में शामिल होने के लिए भाजपा नेताओं का गार्डन पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। सुबह नाश्ते के बाद मीटिंग शुरू हुई। मीटिंग में महापौर मुकेश टटवाल, जिला प्रभारी बजरंगलाल पुरोहित, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, निगम सभापति कलावती यादव आदि पहुंचे।

नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि एक दिवसीय मीटिंग में पांच सत्र में कई मुद्दो पर विचार किया जा रहा है। इसमें नए कार्यक्रम, सरकार की योजनाओं को नीचे तक ले जाने पर चर्चा होगी। संगठन को मजबूती देने के लिए जिला कार्यसमिति रखी गई है। करीब 200 सदस्य शामिल हो रहे हैं।

Advertisement

इन बिंदुओं पर हो रही चर्चा

1- राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, सामाजिक समरसता पर मीटिंग केंद्रित है।

Advertisement

2- संगठन को और सशक्त बनाने पर विचार किया जा रहा है।

3- आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम, बूथ को सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विचार किया जा रहा है।

4- केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा हो रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें