Advertisement

प्राचीन धरोहर महाकाल द्वार का आधा हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शनिवार रात महाकाल द्वार (महाराजवाड़ा के पास, पुराने महाकाल थाने के पीछे) का आधा हिस्सा गिर गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सुबह नगर निगम के अफसर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Advertisement

दरअसल, पुराने महाकाल थाने को तोड़कर महाकाल द्वार के समानांतर नया मार्ग बनाया जा रहा है। इसके लिए महाकाल द्वार के पास खुदाई की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक खुदाई काम बंद होने के बाद द्वार का हिस्सा अचानक गिर गया।
रिटर्निंग वॉल नहीं बनाई

दरअसल द्वार की सुरक्षा के मद्देनजर खुदाई से पहले रिटर्निंग वॉल बननी चाहिए थी, पर ऐसा नहीं किया गया। ऐतिहासिक द्वार 14 वीं शताब्दी का बताया जाता है। 2021 में ही उज्जैन स्मार्ट सिटी लि. ने मृदा कृषि विभाग योजना के तहत इसका जीर्णोद्वार किया था। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई थी। द्वार को रीस्टोर कराएंगे। रिटेनिंग वॉल भी बनवाई जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें