नाबालिग को ब्लैकमेल करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार

उज्जैन। बीती रात महाकाल थाना पुलिस को नीलकंठ द्वार पर अकेली बालिका मिली। उसे थाने लाकर परिजन के बारे में पूछताछ की गई। वहीं जयसिंहपुरा का युवक एक बालिका को लेकर थाने पहुंचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को वन स्टाप सेंटर भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि इंदौर में रहने वाली 12 वर्षीय बालिका रविवार रात करीब 12.30 बजे महाकाल मंदिर के नीलकंठ के बाहर अकेली घूमती मिली। शंका होने पर उसे थाने लाए और परिजन के बारे में पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि वह हॉस्टल में रहती है और किसी को सूचना दिए बगैर भागकर उज्जैन आई है। इसी के 15 मिनिट बाद 12.45 बजे जयसिंहपुरा को युवक 11 वर्षीय बालिका को लेकर थाने आया। बालिका ने पुलिस को बताया कि वह भी इंदौर के हॉस्टल से भागकर आई है। पुलिस ने दोनों के परिजन को सूचना देकर उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।
उज्जैन। दिल्ली के राजीवनगर के रहने वाले एक युवक ने भाटपचलाना की एक नाबालिग को सोशल मीडिया पर दोस्ती कर फांस लिया। फिर वह उससे फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपए मांगने लगा। नाबालिग ने पुलिस में शिकायत की तो उसे आरोपी को दबोच गया। इस बीच वह तीन बार लोकेशन बदल चुका था।
दरअसल, भाटपचलाना की रहने वाली नाबालिग ने परिवार के साथ आकर रिपेार्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये उसकी दोस्ती दिल्ली के राजीवनगर के रहने वाले अंशु पिता बबलू से हुई थी। इसी बीच उसने अश्लील फोटो हासिल कर लिए। वह इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग सिम से कॉल कर रुपए मांग रहा है। पुलिस ने आरोपी का फोन सर्विलांस पर डाला और जांच शुरू की तो पता चला वह बार-बार लोकेशन बदल रहा है। आखिर तीसरी बार में उसे दबोच लिया गया।









