Advertisement

चायना डोर से युवक का गाल कटा

उज्जैन। मकर संक्रांति पर्व निकलने के बाद भी चायना डोर का खतरा शहर में बना हुआ है। मंगलवार दोपहर हीरामिल की चाल से गुजर रहे युवक का चायना डोर की चपेट में आने से गाल कट गया। देवासगेट पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मयंक खरे पिता गेंदालाल खरे निवासी आगर नाका मंगलवार दोपहर 3.30 बजे के करीब हीरामिल की चाल स्थित हृदयेश्वर महादेव मंदिर के पास से बाइक से जा रहा था तभी चायना डोर की चपेट में आने से उसका गाल व होंठ कट गये। मयंक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। देवासगेट पुलिस ने हिमांशु खरेपिता गेंदालाल की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन और धारा 337 के तहत केस दर्ज किया है।

खतरा बरकरार: चायना डोर की खरीदी, बिक्री, संग्रहण और उपयोग के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया। जिन लोगों के पास से चायना डोर बरामद हुई उनके मकान भी तोड़े गये। छतों पर जाकर पतंगबाजों की डोर चेक की गई उसके बावजूद शहर में चायना डोर से पतंगबाजी हुई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें