Advertisement

सवारी बैठाने को लेकर हुआ विवाद, आटो चालक घायल

रेलवे स्टेशन मालगोदाम के बाहर ऑटो-मैजिक वालों के बीच मारपीट

Advertisement

उज्जैन। रेलवे स्टेशन मालगोदाम के बाहर सुबह आटो-मैजिक वालों के बीच सवारी बैठाने की बात को लेकर मारपीट हो गई। घायल आटो चालक बोला बदमाश रुपयों की मांग कर रहे थे। रुपये नहीं दिये तो पाइप और डंडों से हमला कर दिया। देवासगेट पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

शाहरूख पिता शेर मोहम्मद निवासी गरीब नवाज कालोनी आटो चालक है। सुबह शाहरूख अपनी आटो लेकर रेलवे स्टेशन मालगोदाम पर पहुंचा था। यहां सवारी बैठाने की बात को लेकर उसका शाहीद भांजा से विवाद हुआ जिसके बाद शाहीद ने अपने साथी राम और लक्की के साथ मिलकर डंडे व पाइप से हमला कर दिया। घायल शाहरूख ने बताया कि शाहीद भांजा कुख्यात बदमाश छैनू का भांजा है और मालगोदाम पर रंगदारी कर दूसरे आटो चालकों से भी हफ्तावसूली करता है। सुबह भी वह स्टेशन से सवारी बैठाने के बदले रुपयों की मांग कर रहा था। घायल शाहरूख को देवासगेट पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement

भटकते हैं फरियादी:

रेलवे स्टेशन परिसर की सीमा को लेकर जीआरपी और देवासगेट थाने के बीच तालमेल नहीं होने के कारण रिपोर्ट लिखाने वालों की फजीहत होती है। पिछले दिनों रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी के मामले में भी फरियादी महिला को दो थानों में भटकना पड़ा था।

Advertisement

आये दिन होते हैं विवाद

महाकाल लोक बनने के बाद शहर में प्रतिदिन 50 हजार के आसपास देश भर के श्रद्धालु ट्रेन से यात्रा कर उज्जैन स्टेशन पर आवागमन करते हैं। रेलवे स्टेशन के मेनगेट और मालगोदाम स्थित आटो स्टेण्ड पर सवारी बैठाने को लेकर ड्रायवरों के बीच आये दिन विवाद होते हैं। पिछले दिनों भी आटो चालकों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

तीन थाने, पुलिस एक भी नहीं

रेलवे स्टेशन मेनगेट से लेकर मालगोदाम तक तीन थाने लगते हैं जिनमें जीआरपी, आरपीएफ और देवासगेट थाना आता है। तीन थाने लगने के बाद भी उक्त दोनों स्थानों पर कहीं भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं होते। इसके अलावा स्टेशन परिसर और मेनरोड़ पर ई रिक्शा, आटो, मैजिक सहित अन्य वाहनों के आवागमन के लिये यातायात पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं रहते।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें