Advertisement

तीन युवकों ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते तीन युवकों ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि दो का उपचार जारी है।भूरालाल पिता कन्हैयालाल बैंडवाल 32 वर्ष निवासी प्रताप नगर पंवासा मिस्त्री का काम करता था।

Advertisement

दो दिन पहले उसने शराब के साथ सल्फास खा ली जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उसके दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि भूरालाल ने किन कारणों के चलते जहर खाया इसकी जानकारी नहीं है।

इसी प्रकार हीरालाल पिता छोटूलाल निवासी नरवर ने चूहा मार दवा खा ली वहीं प्रकाश पिता बाबूलाल निवासी भानबड़ोदिया ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों युवकों का उपचार जारी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें