Advertisement

खबर का असर… अवैध कॉलोनियों को वैध करने की कवायद शुरू

खबर का असर… अवैध कॉलोनियों को वैध करने की कवायद शुरू

Advertisement

117 कॉलोनियों के प्रस्ताव बनाए, 34 की अधिसूचना जारी

उज्जैन।शहर की नगर निगम सीमा में 200 अवैध कॉलोनियां है। इन अवैध कॉलोनियों में हजारों की संख्या में भवनों का निर्माण हो चुका है, वहीं लाखों की आबादी निवासरत है। अब नगर निगम द्वारा 117 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की तैयारी है। इसमें से 34 कॉलोनियों की अधिसूचना भी नगर निगम द्वारा जारी की जा चुकी है। वहीं 17 अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अपराधिक केस दर्ज करवाए गए हैं।

Advertisement

राज्य शासन द्वारा प्रदेश की 16 नगर निगमों में अवैध कॉलोनियों को वैध करने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए सभी निकायों को तय बिन्दुओं के आधार पर शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए थे। प्रदेश की अन्य नगर निगमों में यह काम तेजी से किया जा रहा था। वहीं उज्जैन नगर निगम में कागजी प्रक्रिया भी प्रारंभ नहीं की गई थी। अवैध कॉलोनियों को वैध करने में अधिकारी ही उलझन और संशय में थे।

इस मुद्दे को लेकर अक्षरविश्व द्वारा 20 जनवरी के अंक में ‘सिर्फ कागजों पर सीमित है प्रक्रिया’ की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। असर यह हुआ कि अधिकारियों ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। कॉलोनी सेल के प्रभारी अधिकारी जीके कंठिल ने बताया कि अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया चल रही है। वर्ष 2016 के पूर्व अस्तित्व में आई अनाधिकृत 117 कॉलोनियों में से 34 कॉलोनियों को वैध करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Advertisement

एक नजर.. उज्जैन नगर निगम कॉलोनी सेल के रिकॉर्ड में

पात्र/अपात्र कॉलोनी -200

अनाधिकृत कॉलोनी – 117

पात्र कॉलोनी नियम 23(2) -117

अपात्र कॉलोनी नियम 23(5) -73

प्रारंभिक प्रकाशन नियम 23(3) -34

पुलिस थाने में शिकायत -17

अभिन्यास का प्रकाशन 23(4) -10

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें