Advertisement

गदर-2 में सनी देओल ने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीता

देश ही नहीं बल्कि विदेशों में सफलता के कीर्तिमान स्थापित करेगी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन । 22 वर्ष पहले निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म गदर रिलीज हुई थी, जिसने सफलता के कीर्तिमान स्थापित किए। इसके बाद अब गदर-२ रिलीज हुई है। जिसने सिनेमाघर, पीवीआर, सिने फ्लेक्स में धूम मचा दी है। कई शहरों में दर्शकों ने इस फिल्म को देखने के लिए एडवांस बुकिंग कर ली है। दर्शकों का मानना है कि यह फिल्म देश ही नहीं बल्कि विदेशों में सफलता के कीर्तिमान स्थापित करेगी।

सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कृष्ट शर्मा, मनीष वाधवा, स्टारर गदर 2 ब्लाकबस्टर फिल्म है। जिसमें आपसी पारिवारिक रिश्ते व देशभक्ति का लाजवाब भावनात्मक रूप देखने को मिला। सनी देओल ने एक बार फिर अपने अंदाज को दमदार व भावपूर्ण तरीके से निभाकर सबका दिल जीत लिया है तो अमीषा पटेल ने शानदार अभिनय किया है। इसके अलावा गदर में बाल कलाकार के रूप में अभिनय करने वाले उत्कृष्ट शर्मा ने तो इस फिल्म में गजब ढा दिया है। उत्कृष्ट शर्मा ने तारासिंह के बेटे का रोल दमदार तरीके से पेश किया है और मनीष वाधवा ने पाकिस्तानी जनरल अधिकारी का अलग ही रुप दिखाया है।

Advertisement

दर्शकों का कहना

मनोहर रांगी के मुताबिक यह फिल्म विदेशों में भी सफलता के कीर्तिमान स्थापित करेगी। दर्शक इसका काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। सनी देओल ने शानदार अभिनय किया है। इसके अलावा अमीषा पटेल, उत्कृष्ट शर्मा, मनीष वाधवा ने भी शानदार अभिनय से प्रभावित किया है।

Advertisement

गायिका एवं मंच संचालक अनामिका सोनी ने कहा कि यह जबरदस्त फिल्म है और लीक से हटकर युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। ऐसी फिल्में वर्षों में बन पाती है। अभिनेता धर्मेन्द्र के पुत्र सनी देओल ने जबरदस्त अभिनय किया है और गदर से भी ज्यादा इस फिल्म में दर्शकों को प्रभावित किया।

नितिन तंवर के मुताबिक यह एक शानदार एक्शन फिल्म है। इसमें सभी कलाकारों का अभिनय शानदार रहा। गदर में सनी देओल ने हेंडपम्प उखाड़ा था और गदर-२ में हथौड़े से एक्शन दृश्य किए है। वाकई यह फिल्म लाजवाब है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें