Popup Image
Advertisement

मंडी उपनिरीक्षक और आउटसोर्स कर्मी 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। माकडौन कृषि उपज मंडी के उपनिरीक्षक रोशन आर्य और आउटसोर्स कर्मचारी संतोष भाटी को लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आर्य ने रूपाखेड़ी के रहने वाले व्यापारी से सोयाबीन उपज की गाड़ी निकालने के एवज में राशि मांगी थी। संतोष उपनिरीक्षक की तरफ से रिश्वत की राशि व्यापारी से ले रहा था। दोनों पर ट्रैप की कार्रवाई की गई है।

Advertisement

रूपाखेड़ी के योगेश राठौर मंडी में उपज की खरीदी का काम करते हैं। वे माकड़ौन मंडी में खरीदी कर रहे हैं। उपनिरीक्षक रोशन आर्य ने उनसे कहा था कि प्रत्येक बोरी पर १० रुपए के हिसाब से भुगतान करना होगा, नहीं तो गाड़ी मंडी से नहीं निकलेगी। एसपी विनोद दीक्षित ने डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम माकडौन मंडी भेजी थी। यहां व्यापारी ने उपनिरीक्षक की तरफ से रिश्वत लेने आए आउटसोर्स कर्मचारी संतोष भाटी को रुपए दिए, टीम ने उसे दबोचा तो उसने बताया कि वह उपनिरीक्षक की तरफ से रिश्वत लेने आया था। आर्य की भी मौके पर ही गिरफ्तारी ली गई। दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें