Popup Image
Advertisement

बच्चों को इन चीजों के बारे में जरूर बताएं

एकल परिवार में अधिकतर पेरेंट्स कई बार बिजी रहते है। जिस कारण बच्चे अधिकतर समय मोबाइल और लैपटॉप पर बिताते हैं। इस कारण बच्चे कई बार उम्र से पहले कई गलत चीजें सीख लेते हैं, जो उनके विकास के लिए सही नहीं होता है। ऐसे में पेरेंटेस को कुछ बातें बच्चों को अवश्य सिखानी चाहिए। इन बातों को बच्चों को सिखाने से बच्चों के विकास में मदद मिलेगी और उन्हें सही जानकारी भी मिलेगी। बच्चों को इन बातों को सिखाते समय ध्यान रखें कि बच्चों को पहले प्यार से सहलाएं। ऐसा करने से उनका आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा और वह आपकी बताई बातों को अमल में लाने की कोशिश भी करेंगे। यह बातें बच्चों को अच्छा बेहतर इंसान बनाने में मदद करेगी।

Advertisement

बच्चों का बॉडी से परिचय कराएं
बच्चों को बॉडी के बारे में सही जानकारी देना शुरू करें। यह सही उम्र हाती है। जब बच्चे को इस बारे में जानकारी दी जा सकती हैं। उन्हें गुड टच व बैड टच के बारे में इस बारे में सही जानकारी दें। इस उम्र में बच्चों को पर्सनल हाइजीन के बारे में भी बताएं।

बच्चों को नापसंद काम न करने दें
आजकल के सोशल मीडिया के जमाने में बच्चे कई बार ऐसा काम करते हैं, जो उन्हें पसंद नहीं होता। ऐसे में बच्चों को इस बारे में अवश्य बताएं कि वह काम हरगिज न करें, जो उन्हें पसंद न हो। अगर बच्चा ऐसा करता है, तो उसके विकास पर असर होता है।

Advertisement

ग्रेड को महत्व न दें
कई बार माता पिता बच्चों के इस उम्र में आते- आते बच्चों की ग्रेड को महत्व देने लगते है। जिस कारण कई बार बच्चे तनाव में रहने लगते हैं। ऐसे में बच्चों को 10 साल की उम्र तक बच्चों को ये समझाएं है कि ग्रेड के साथ नॉलेज पर भी ध्यान दें।

सबका सम्मान करना सिखाएं
आज के समय में जहां बच्चे घर के सदस्यों के साथ सोशल मीडिया पर भी समय बिताते है। ऐसे में बच्चों को इस समय कई बार बच्चे बड़ों की इज्जत कम करते हैं। ऐसे में बच्चों को इस समय तक बड़ों की इज्जत करने सिखाएं। ऐसा करने से उनके विकास में मदद मिलेगी और वह एक अच्छे इंसान भी बनेंगे।

Advertisement

पर्सनल हाइजीन के बारे में बताएं
बच्चों को 10 साल की उम्र तक पर्सनल हाइजीन के बारे में अवश्य बताएं। बच्चों को हाथ धोने और बॉडी को साफ रखने के बारे में भी जानकारी दें। बॉडी में हो रहे बदलाव के बारे में भी बच्चों को अवश्य बताएं।

बच्चों को अच्छी संगत के बारे में बताएं
10 साल की उम्र तक बच्चे दोस्त बनाने भी शुरू कर देते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि बच्चों को सही या गलत संगत के बारे में बताएं। ऐसा करने से बच्चों को सही इंसान बनने में मदद मिलेगी। कई बार गलत संगत से बच्चे इस उम्र में गलत आदतें सीख लेते हैं।

बच्चों को प्यार से समझाएं
10 की उम्र तक बच्चे ज्यादा बड़े नहीं लेकिन ज्यादा छोटे भी नहीं होते हैं। ऐसे में बच्चों को इस दौरान कोई भी बात गुस्से न समझाते हुए प्यार से समझाएं। अगर बच्चा बात नहीं समझ रहा हैं, तो कोशिश करें कि बच्चे को उसका कोई उदाहरण दें।

घर की साफ-सफाई के बारे में बताएं
बहुत से बच्चों का आदत होती हैं कि कुछ भी खाया हो, तो उसका रैपर यहां-वहां फेंक देते हैं, जो एक गलत आदत है। ऐसे में इस उम्र में बच्चों को शरीर की साफ-सफाई के साथ-साथ अपने आसपास की सफाई के बारे में भी बताएं। बच्चों को सिखाएं कि आसपास साफ रहने की महत्वता के बारे में बताएं।

फिजूलखर्ची करने से रोकें
बच्चों को इस बात की जानकारी अवश्य दें कि पैसों की फिजूलखर्च नहीं करना है। कोई चीज बहुत जरूरत होने पर ही खरीदें। बच्चों को ये भी बताएं कि पैसों की बचत कैसे करनी है।

बच्चों के दोस्त बने
आज के समय में बच्चे बहुत सी जगह से गलत जानकारी लें सकते हैं। ऐसे में अगर पेरेंट्स उनके दोस्त बनकर रहेंगे, तो वह उस बारे में पेरेंट्स को बता पाएंगे और माता-पिता बच्चों को सही सलाह देंगें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें